{"_id":"6219220598cb4e7b7c76f733","slug":"repair-of-alinagar-sakaldiha-road-started-chandauli-news-vns640331863","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीनगर-सकलडीहा मार्ग की शुरू हुई मरम्मत, लोगों में राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीनगर-सकलडीहा मार्ग की शुरू हुई मरम्मत, लोगों में राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग के बदहाली के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। गड्ढों के चलते आये दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे थे। वहीं धूल से जीना मुहाल हो चुका है। इस खबर को अमर उजाला ने 23 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने बाद अधिकारियों की तंद्रा टूटी और शुक्रवार से मार्ग के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।
जनपद के आधे हिस्से को जोड़ने वाले अलीनगर सकलडीहा मार्ग का हाल काफी दिनों से बेहाल था। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। वहीं चौबीस घंटे धूल उड़ने से उस मार्ग से गुजरने से लोग कतराते थे। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, धरना प्रदर्शन भी किया पर किसी ने एक न सुनी। इस खबर को अमर उजाला ने 23 फरवरी के अंक में ‘अलीनगर-सकलडीहा मार्ग बदहाल, धूल से जीना हुआ मुहाल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद अधिकारियों की तंद्रा टूटी और शुक्रवार से सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। क्षेत्र के राजगीर, प्रदीप गोंड, साहब मिश्रा, रामनिवास मिश्रा, राजेश सिंह, केदार यादव, उमाशंकर यादव, लालबरत यादव सहित तमाम लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।