फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remove the encroachment of government land

सरकारी भूमि से हटेगा अतिक्रमण

Tue, 16 Jun 2015 01:47 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Remove the encroachment of government land
सदर एसडीएम गिरीश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यालय के आसपास स्थित
विज्ञापन
सरकारी जमीनों की पैमाइश कराकर चिह्नांकन का कार्य किया गया।

इसके बाद इन जमीनों से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। कार्रवाई का उद्देश्य जमीन के अभाव में लंबित योजनाओं को मूर्त रूप देना है।
प्रशासनिक अमला सोमवार को कांशीराम आवास के  पास पहुंचा। यहां पाकेट संख्या एक के डूडा और जिला पंचायत की जमीनों का चिह्नांकन किया गया।

तहसील कर्मचारियों ने आवास के आसपास की जमीनों की मापी की। एसडीएम गिरीश कुमार ने बताया  कि आसरा योजना के तहत डूडा द्वारा निर्बल लोगों के लिए आवास बनाए जाने की योजना है।

 कांशीराम आवास के पास ही आवास बनवाया जाएगा। इसके लिए भी जमीन चिह्नित कर ली गई है। सरकारी जमीनों की मापी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में अतिक्रमण  हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।


पंचायतों और प्रशासन की जमीनों को चिह्नित किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि  नगर पंचायत की जमीनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा न हो। इसी के तहत चिह्नांकन का कार्य आगे भी जारी  रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed