फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remove encroachment from tracks in two days, otherwise action will be taken

दो दिन में पटरियों से हटायें अतिक्रमण, नहीं तो होगी कार्रवाई

Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachment from tracks in two days, otherwise action will be taken
पीडीडीयू नगर में जीटी रोड किनारे हुआ अतिक्रमण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। वाहनों के अवैध स्टैंड व सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद तहसील प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम और सीओ पीडीडीयू नगर के नेतृत्व में व्यापारियों, सब्जी व्यवसायियों व ऑटो चालकों संग एक बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम मनोज पाठक ने दो दिन में सरकारी पटरियों, सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया। चेताया कि यदि दो दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने कहा कि नगर में कहीं भी वाहनों के अवैध स्टैंड का संचालन नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने पीडीब्ल्यूडी की जगह पर अवैध तरीके से मार्बल, बालू और गिट्टी रखकर बेचने वालों जगह का खाली कर दें नहीं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर के दुकानदारों को पटरियों को खाली करने करने आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के भीतर ही सामान रखें। वहीं सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय ने भी चेताया कि यदि सरकारी भूमि पर लोगों ने खुद से अतिक्रमण बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायाब तहसीलदार सुनील कुमार, केएनए अतुल कुमार, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण व वाहनों के अवैध स्टैंड को लेकर हुई बैठक में सीएम के कड़े रुख के बाद अधिकारियों ने आदेश जारी किया कि नगर में एक भी अवैध स्टैंड नहीं होगा । हालांकि बैठक में इस बात का हल नहीं निकल पाया कि आखिर बनारस समेत ग्रामीण क्षेत्र से रेलवे स्टेशन तक आने वाली सवारी वाहनों को कहां रोका जाएगा ताकि आदेश का पालन भी हो सवारियों को भी परेशानी न हो। एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि वाहन स्टैंड के लिए जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed