{"_id":"6264487b4b666272883c6637","slug":"remove-encroachment-from-ponds-immediately-dm-chandauli-news-vns649927138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों से अतिक्रमण तत्काल हटवाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों से अतिक्रमण तत्काल हटवाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी थानों पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यूपी चुनाव के आचार संहिता की समाप्ति और सरकार के गठन के बाद आयोजित समाधान दिवस को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। फरियादी थाने पर पहुंचे और शिकायत सुनाई। पुलिस और राजस्व विभाग ने भी समस्याओं को सुनकर समाधान किया। डीएम संजीव कुमार और एसपी अंकुर अग्रवाल ने चंदौली सदर कोतवाली, के बाद अलीनगर और मुगलसराय में पहुंच कर समाधान दिवस का निरीक्षण किया।
चंदौली सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम संजीव सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल पहुुंचे और लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर राजस्व संबंधित कुल छह प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें तीन राजस्व मामले को मौके पर टीम भेजकर जल्द ही निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान डीएम संजीव सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जा न होने दिया जाए। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद से संबंधित समस्याएं प्रकाश में आने पर उनका तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम सभा में पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा को चिन्हित करते हुए तत्काल अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित किया जाय। ऐसे तालाब जो कागजों में मौजूद है मौके पर परती भूमि हो उसको भी तत्काल लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य संयुक्त टीम द्वारा चिन्हित कर मनरेगा योजना के अंतर्गत खुदाई कराकर रिपोर्ट से अवगत कराया जाय। थाना दिवस में ग्राम-कोडरिया में अराजी नंबर-514 पर चकनाली निर्माण पर अतिक्रमण होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अविनाश कुमार, क्षेत्राधिकारी अनिल राय, कोतवाल शेषधर पांडेय, एसआई विपिन सिंह, सदर लेखपाल पंकज सिंह, रवि श्रीवास्तव, संजय मौर्या, राकेश कुमार रहे। मुगलसराय कोतवाली में नौ प्रार्थना पत्र आए। इसमें पांच मामलों का समाधान किया गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी समाधान दिवस का निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी, निरीक्षक बृजेश तिवारी रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना परिसर में एसडीएम मनोज पाठक की अध्यक्षता में समाधान दिवस में दस प्रार्थना पत्र आए। इसमें पांच का समाधान किया गया। इसके पूर्व एसपी अंकुर अगवल ने थाने पर पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार स्थनीय थने पर आयोजित समाधान दिवस में छह प्रार्थना पत्र आए। इसमें तीन का मौके पर समाधान किया गया। सीओ चकिया रामवीर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, एसआई केपी सिंह, राजस्वकर्मी तौफीक, मनीष गुप्ता, कैलाश रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना पर आयाजित समाधान दिवस में राजस्व मामलों से संबधित समस्याओं की भरमार रही। बलुआ थानाध्यक्ष राजीव सिंह की मौजूदगी में कुल पांच मामले आए। सभी को जांच के लिए रख लिया गया।