फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembering Maharani Durgavati

महारानी दुर्गावती को याद किया

Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Remembering Maharani Durgavati
पीडीडीयू नगर। गोंड विरांगना महारानी दुर्गावती का 459वां बलिदान दिवस शुक्रवार को धूम धाम से मनाया गया। समाज के लोगों ने महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोंडवी लोकनृत्य और गायन सेसमाज की संस्कृति से लोगों को परिचित कराया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में महारानी के जीवन से सीख लेते हुए समाज के लोगों से एकजुटता बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गोंड आदिवासी महासभा की ओर से नगर स्थित कार्यालय पर वीरांगना महारानी दुर्गावती के शहादत दिवस पर गोष्ठी में समाज के लोगों ने महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महारानी दुर्गावती को वीरता की मिशाल बताया। इस दौरान समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्यारेलाल, प्रेमशंकर प्रसाद, हरिश्चंद्र, विजयी गोंड, रवि शंकर, कृष्ण कुमार, उमेशचंद्र, छबीले राव, गंगाराम, गंगेश रहे। अध्यक्षता रमाशंकर प्रसाद ने और संचालन कृष्णा गोंड और संतोष गोंड ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। अखिल भारत वर्षीय गोंड आदिवासी महासभा की ओर से नगर से सटे सहजौर गांव में महारानी दुर्गावती की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में विजय सिंह धुरिया ने कहा कि गोंड साम्राज्य की महारानी दुर्गावती ने अकबर की सेना को कई बार युद्ध में परास्त किया। अकबर ने धोखे से महारानी दुर्गावती पर आक्रमण कर दिया। महारानी ने लड़ते हुए 24जून1564 को वीरगति को प्राप्त किया। इस मौके पर राकेश गोंड, अर्जुन गोंड, कन्हैया गोंड, आशुतोष, अनुराग, प्रियांशु, आदित्य, अमन, अंकुर, पुष्पा देवी, सरोजा देवी, रूपाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ओर से शुक्रवार को नगर के अहरौरा रोड स्थित एक लान परिसर में गोंड महारानी वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि जाति उत्थान के लिए बच्चों को शिक्षित करने तथा जाती एकजुटता को बनाए रखने की जरूरत है। बीएचयू की छात्राओं पूर्णिमा तथा निशा ने गोंडवी नृत्य का अभिनव प्रदर्शन किया। मझवा के विधायक डॉ. विनोद बिंद, सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल राजेश यादव, रामनाथ खरवार, कैलाश जायसवाल, रामजी गोंड, रामअवध गोंड, चंदौली के चेयरमैन रविंद्रनाथ गोंड, डॉ. कुंदन गोंड रहे। अध्यक्षता तेज नारायण गोंड़ ने और संचालन अखिल भारतीय आदिवासी संघ के जिला अध्यक्ष राम दुलारे गोंड ने किया। संवाद

नौगढ़। आदिवासी गोंड महासभा की ओर से मझगावां नई बस्ती में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदिवासी गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदेव गोंड उर्फ पिंटू बाबा ने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर बबुंदर गुप्ता, रमाशंकर गोंड, आजाद गोंड, डॉ. राजेश गोंड, शिव शंकर, दयाराम गोंड, रामरतन गोंड, आजाद सिंह गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed