फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remember the martyrs of Parliament

शहीदों को किया गया याद

Sun, 14 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Sun, 14 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
Remember the martyrs of Parliament
 संसद पर तेरह साल पूर्व आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले की बरसी पर शनिवार कोे यूनिवर्सल सोसाइटी आफ एजुकेशन वेलफेयर ने बैठक की।
विज्ञापन


जिसमें संसद की रक्षा करने में जान गंवाने वाले जवानों को याद किया गया और आतंकवाद की घोर निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संसद पर हमले को नाकाम करने वाले भारत के वीर जवानों ने अपनी शहादत देकर यह साबित कर दिया कि देश की रक्षा के लिए हर कीमत देने को तैयार है।

इस दौरान नौखेज आलम, शैलेन्द्र कुमार, अभिषेक जैश, आदिल अली, दिव्या कुमारी , नसीम खान, गोपाल आदि रहे। अध्यक्षता शाबिर हुसैन ने किया।


दूसरी ओर यंग लायर्स सोसाइटी की बैठक कसाब महाल स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें 13 दिसंबर 2001 के दिन संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। हम सभी को इसका मुकाबला मिलकर करना होगा।
विज्ञापन


देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करना हर भारतवासी का दायित्व हैै। इस दौरान वकार, अरमान हुसैन, राकेश प्रताप, प्रभाकर सिंह, प्रांजल गुप्ता, अंकित कुमार, अशरफ कादरी, एस फजल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed