फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Regular vaccination program started in lockdown

लॉकडाउन में शुरू हुआ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम

Wed, 13 May 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Regular vaccination program started in lockdown
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के लिए बेहतर कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद की गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ।
विज्ञापन

जनपद के सभी स्वास्थ्य केंन्द्रों व उपकेंद्रों पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही नियमित जांच की गई एवं दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

वहीं सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के नियमों का पालन भी किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डा. एनपी चौधरी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नियमित टीकाकरण कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। टीकाकरण से शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है। जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर तथा समुदाय में स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले दो सप्ताह में 429 टीकाकरण सत्र आयोजित किए कर 2834 गर्भवती महिलाओं व 7487 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को गांवों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपाए व लक्षण की भी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed