{"_id":"6acfe03b33cd43f49e02c12e","slug":"registration-services-stalled-for-two-days-due-to-technical-glitch-people-facing-inconvenience-chandauli-news-c-189-1-svns1011-156251-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तकनीकी खराबी से दो दिन से ठप रजिस्ट्री, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तकनीकी खराबी से दो दिन से ठप रजिस्ट्री, लोग परेशान
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय उप निबंधक कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो दिनों से रजिस्ट्री का काम ठप है। इससे बड़ी संख्या में बैनामे अटक गए हैं। रजिस्ट्री कराने के लिए दूर-दराज से तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम कराए ही लौटना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा बर्बाद हो रहा है।
पोर्टल में खराबी के कारण दस्तावेज तैयार करने के लिए आधार सत्यापन का काम भी प्रभावित है। जरूरी दस्तावेज तैयार होने के बावजूद पोर्टल नहीं खुलने से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। महिलाओं के नाम से होने वाली रजिस्ट्री भी प्रभावित है। लोग रोजाना तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
उप निबंधक श्रवण सिंह ने बताया कि समस्या लखनऊ स्तर से है और पूरे जिले में पोर्टल प्रभावित है। पोर्टल कभी-कभी खुलता है, लेकिन कुछ देर बाद फिर बंद हो जाता है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई है।