फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reduced fog, cold wave and icy winds have increased the difficulties

Chandauli News: कोहरे में कमी, शीतलहर और बर्फीली हवाओं से बढ़ी परेशानी

Thu, 25 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Reduced fog, cold wave and icy winds have increased the difficulties
बरहनी क्षेत्र में छाया कोहरा। संवाद
पीडीडीयू नगर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप पांचवें दिन भी जारी रहा। हालांकि बुधवार को कोहरा कम रहा लेकिन 13 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं से ठंड और गलन ज्यादा रही। मौसम के इस बदले मिजाज ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह के कोहरे के कारण दृश्यता कम रही लेकिन नौ बजे कोहरा छंट गया और बादल छाए रहे। इससे धूप नहीं निकली। वहीं ठंडी बर्फीली हवा से जनजीवन बेहाल रहा। आवश्यक कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद करने से प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के बाद हवा और तीखी हो गई और ठंड का प्रकोप बढ़ गया। ठंडी हवाओं के कारण वास्तविक तापमान कम महसूस हो रहा है जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों पर देखा जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ठंड और कोहरे से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed