फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Record freight loading in East Central Railway

पहली तिमाही में पूर्व मध्य रेलवे में हुआ रिकार्ड 46.05 एमटी माल लदान

Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Record freight loading in East Central Railway
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे माल ढुलाई में लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून तक) में पूर्व मध्य रेलवे में रिकॉर्ड 46.05 मिलियन टन का माल लदान किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किए गये माल लदान 41.17 मिलियन टन की तुलना में 11.84 प्रतिशत अधिक है। वहीं मात्र जून माह की बात करें तो पूर्व मध्य रेल में 15.68 मिलियन टन का माल लदान किया गया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के जून माह में किए गये माल लदान 13.07 मिलियन टन की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेल कोे पहली तिमाही में किए गये माल ढुलाई से 5817.07 करोड़ रूपए की आय हुई है । यह आय पिछले वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही में हुई आय 4948.48 करोड़ रूपये के तुलना में 17.55 प्रतिशत अधिक है । धनबाद मंडल ने पहली तिमाही में 43.57 मिलियन टन का माल लदान किया। यह पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में किए गए 38.86 मिलियन टन की तुलना में 12.12 प्रतिशत अधिक है। माल लदान के मामले में धनबाद मंडल रेलवे के सभी मंडलों में अव्वल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed