{"_id":"5faadfa38ebc3e9c02168894","slug":"recipient-arrested-in-the-name-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पुलिस के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार, भांग की दुकानों से वसूूली के वायरल ऑडियो का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पुलिस के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार, भांग की दुकानों से वसूूली के वायरल ऑडियो का मामला
Wed, 11 Nov 2020 12:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के नाम पर भांग की दुकानों से वसूूली के वायरल ऑडियो पर कार्रवाई करते हुए चंदौली पुलिस ने सोमवार सायं विजय कुमार पटेल (35) को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि वह लोगों को पुलिस का भय दिखाकर वसूली करता था। सीओ ने यह जानकारी मुगलसराय कोतवाली में मंगलवार को मीडिया को दी।
विज्ञापन
सात नवंबर को सोशल मीडिया में एक ऑडियो व भांग की दुुकानों की सूची वायरल हुई थी। ऑडियो में पुलिस के नाम पर वसूली करने की बात सामने आई थी। वहीं सूची में जिले के कई स्थानों के नाम के साथ वहां से वसूूूली जाने वाली रकम भी लिखी थी। इस सूची में विजय कुमार पटेल का नाम लिखा था।
विज्ञापन
इस मामले में ट्वीट कर आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने इसकी जांच के लिए कहा था। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पुलिस ने विजय कुमार पटेल निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय को सोमवार शाम सवा सात बजे डांडी के पास एक स्कूल के समीप से पकड़ लिया। विजय का नाम वसूली वाली सूची में दर्ज था। पूछताछ में उसने बताया कि वह ऐसे लोगों को पुलिस का भय दिखाकर वसूली करता था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन