{"_id":"6277fe1b381108515e6afff5","slug":"ravaana-hua-raashan-lada-trak-chandauli-news-vns6524997140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवाना हुआ राशन लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवाना हुआ राशन लदा ट्रक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी सरकारी राशन की दुकानों वाले कोटेदारों के पास अब गोदाम से सीधे राशन आएगा। इसके लिए सरकार के आदेश का पालन होना शुरू हो गया है। राशन की दुकानों पर अब सीधे एफसीआई के गोदाम से राशन की आपूर्ति होगी। सबसे पहले यह नौगढ़ ब्लाक से शुरू होगा। शनिवार को व्यासनगर स्थित एफसीआई गोदाम से अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर राशन लदे ट्रक को रवाना किया। इससे एक तो समय से राशन मिलेगा वहीं घटतौली व खाद्य विपणन विभाग के यहां चक्कर काटने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
चंदौली जिले की सभी 734 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय में लोगों को फिलहाल नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन खाद्य विपणन विभाग के ब्लॉक स्तरीय गोदामों से कोटेदारों के यहां डिलेवरी करने के दौरान ठेकेदारों पर मनमानी का आरोप लगता था। ऐसे में शासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अब सीधे एफसीआई के गोदाम से कोटेदारों के यहां खाद्यान्नों की डिलेवरी कराने का फरमान जारी कर दिया गया है। इस नयी खाद्यान्न डिलेवरी की नई नीति के तहत कोटेदारों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं राशनकार्ड धारकों को समय से सस्ते गल्ले की दुकान से राशन मिलने लगेगा। गांव का कोटेदार को सबसे पहले बैंक के माध्यम से ई-चालान जमा करेगा। इसके बाद उनके आपूर्ति निरीक्षक द्वारा एफसीआई को खाद्यान्न आपूर्ति के लिए डिमांड भेजने का काम करेंगे। डिमांड मिलने के बाद एफसीआई द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कोटे की दुकानों पर सीधे खाद्यान्न भेज दिया जाएगा
जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एफसीआई गोदाम से डोर स्टेप डिलेवरी की व्यवस्था लागू हो चुकी है। जिले में सबसे पहले नौगढ़ ब्लाक के कोटेदारों के यहां यह सुविधा दी जा रही है। वहां सीधे डिलेवरी किया जा रहा है। इसके बाद अन्य ब्लाक के कोटेदारों के यहां खाद्यान्न भेजा जाएगा। इससे जिले की राशन वितरण व्यवस्था में सुधार होगा।