फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rats cut off electricity in 100 villages

Chandauli News: चूहे ने गुल कर दी 100 गांवों की बिजली

Tue, 23 Apr 2024 04:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Rats cut off electricity in 100 villages
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली सोमवार को सुबह पांच बजे एक चूहे ने गुल कर दी। उपकेंद्र के ब्रेकर में चूहा के घुसने के कारण शार्ट सर्किट होने से सातों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से सात फीडर असना, ककरैत, रेरूआ, जेवरियाबाद, धीना, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इनसे 100 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों और सैकड़ों निजी नलकूपों के साथ मोबाइल टाॅवरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे ब्रेकर में चूहा घुस गया। इससे तेज स्पार्किंग के साथ सातों फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद और कर्मचारियों ने ब्रेकर की पेट्रोल से सफाई की तब करीब एक घंटे बाद सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed