{"_id":"18795d8d9c94f878ef93ac13342cd78a","slug":"ransom-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मांगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती मांगना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
गुमशुदा लड़के के नाम पर उसके पिता से फिरौती मांगना युवक को महंगा पड़
विज्ञापन
गया। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को दोपहर युवक को स्थानीय
रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
अपहरण के मामले का पर्दाफाश तो हो गया लेकिन गायब किशोर का अब तक पता नहीं चला।
कोतवाली अंतर्गत महाबलपुर निवासी हैदर अली ने 21 अक्तूबर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका पंद्रह वर्षीय पुत्र रियाज खान दस अक्तूबर से लापता है।
पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। दो दिन बाद हैदर अली ने फिर से कोतवाली पहुंच कर बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने फोन कर उसके पुत्र रियाज के अपहरण होने की सूचना दी है।
अपहरण कर्ता उससे दो लाख रुपये फिरौती मांग रहा है। अपहरण का मामला जान कर पुलिस के कान खड़े हो गए। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच को मामले के निपटारे के लिए लगा दिया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी पुनीत परिहार ने जिस फोन से फिरौती मांगी जा रही थी उसे सर्विलांस पर लगा दिया। यही नहीं अपहरणकर्ता को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
मंगलवार को दोपहर में हैदरअली ने पैसा लेने के लिए अपहरणकर्ता को मुगलसराय रेलवे स्टेशन बुलाया। जैसे ही युवक पैसे लेने आया पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर ली।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम धर्मेन्द्र राजभर निवासी घुरहूपुर थाना चकिया बताया। उसने बताया कि किशोर का अपहरण उसने नहीं किया है।