फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramkinkar Das merges into Panchatattva

रामकिंकर दास पंचतत्व में विलीन

Tue, 10 Nov 2020 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ramkinkar Das merges into Panchatattva
चहनियां के नादी में रामकिंकर दास मौनी के शव यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : CHANDAULI
चहनियां। क्षेत्र के नादी गांव स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत और प्रभु श्री राम के भक्त 1008 रामकिंकर दास उर्फ मौनी बाबा (120) का सोमवार की सुबह चार बजे समाधीस्थ हो गए। इसकी सूचना गांव सहित क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और सैकडों की संख्या में भक्त मंदिर पर जुट गए। भक्तों ने बाबा को गंगा में स्नान कराकर फूल मालाओं से सजा कर दर्जनों गांव में श्रद्धालुओं को दर्शन कराया गया। पंचकर्मा करने के बाद शाम चार बजे हनुमान मंदिर के पास गाजे बाजे और जयकारे के साथ बाबा को समाधि दी गई।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि बाबा 80 वर्ष पूर्व लगभग 30 वर्ष के अवस्था में हनुमान मंदिर में आए। तब से लगातार भगवान श्रीराम व हनुमान के सेवा में लग गए। बाबा रामकिंकर दास महाराज ने 14 वर्ष तक हरिकीर्तन कराया और मौन धारण किया। वर्तमान में भी वे मौन व्रत ही पालन कर रहे थे। बाबा के अंतिम यात्रा में हजारों लोग जुटे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुबास यादव, फैजल खां,सुदर्शन यादव, प्रभुनारायण सिंह, लल्ला, संतोष यादव, सुखारी प्रजापति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed