{"_id":"eff5b7374a1f3d9146c4958353e3a761","slug":"rajdhani-the-commotion-of-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्स. के यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्स. के यात्रियों का हंगामा
मुगलसराय, ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 10 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही 22823 अप भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी-9 कोच में पानी और खाने की सही व्यवस्था न होने से नाराज यात्रियों ने शनिवार की सुबह ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कोच में पानी भरा और कैटरिंग विभाग के अधिकारियों ने यात्रियाें के लिए खाने और नाश्ते का प्रबंध कराया, तब यात्री शांत हुए और ट्रेन रवाना हुई।
भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही 22823 अप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मार्ग परिवर्तन के चलते नौ घंटे विलंब से शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे मुगलसराय के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। यहां बी-9 कोच के यात्रियों ने रेलकर्मियों से कोच में पानी न होने की शिकायत की। कहा कि पेंट्रीकार के खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी।
शिकायत के बाद भी कोई कदम न उठाने और गाड़ी के रवाना हो जाने पर यात्रियों ने जंजीर खींच कर ट्रेन रोक दी। तब आरपीएफ के जवान पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर यात्रियों की शिकायत से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद रेलकर्मियों ने सभी कोचों में पानी भरवाया। कैटरिंग विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और पेंट्रीकार मैनेजर को कार्रवाई की चेतावनी दी और यात्रियों के लिए नाश्ता और खाने का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
तब यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ और ट्रेन रवाना हुई। हंगामे के कारण ट्रेन 10 मिनट और लेट हो गई। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा ने बताया कि भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों की शिकायत की जांच कर पेंट्रीकार मैनेजर पर कार्रवाई की संस्तुति रेलवे बोर्ड को भेज दी जाएगी। वहां से कार्रवाई के लिए संबंधित रेलवे के जोनल मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।