फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raised the issue of power and water

बिजली-पानी का मुद्दा उठाया

Fri, 09 Sep 2016 01:30 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 09 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of power and water
भारतीय किसान महासभा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में बोलते राजा राम सिंह।
अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से मुख्यालय स्थित अरविंद वाटिका में किसान महापंचायत बैठी। इस दौरान किसानों की प्रमुख समस्याओं भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी, किसान विरोधी नीतियों आदि पर मंथन हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य वक्ता व महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजा राम सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजा राम सिंह ने कहा कि किसानों की जमीन विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए जबरन अधिग्रहीत कर ली जाती है। इस दौरान किसानों से जिन मुद्दों व सहूलियत पर समझौता होता है, उसे भी सरकारें पूरा नहीं कर रही हैं। किसान जबरन अपनी जमीन से बेदखल किए जा रहे हैं। प्रशासन व शासन गरीब किसानों की नहीं सुन रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों की नीतियों किसान विरोधी हैं। किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली सरकारों की गलत नीतियों से किसान बर्बादी की कगार पर आ खड़ा हुआ है। कहा कि किसानों की जमीन का जबरिया अधिग्रहण, बिजली, खाद, पानी के सवाल पर अखिल भारतीय किसान महासभा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करेगी। किसानों के ऊपर चौतरफा हमले हो रहे हैं, जिसे केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों की पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं। जनप्रतिनिधि किसानों की समस्याओं से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का आंदोलन दो सौ दिनों से अनवरत जारी है, लेकिन सरकार व प्रशासन मौन साधे हुए है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य स्तरीय सम्मेलन में किसान, मजदूर व नौजवानों की समस्या के सवाल पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने हमेशा संघर्ष किया है। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, शशिकांत सिंह, अफरोज आलम, अनिल पासवान, राकेश सिंह सुधाकर यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता किस्मत यादव व संचालन ईश्वरी प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed