फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raised the issue of canals

नहरों का मुद्दा उठाया

Thu, 13 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Thu, 13 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of canals
बैठक में शामिल लोग।
सिंचाई बंधु की बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में हुई। इसमें किसानों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याओं का पुलिंदा रख दिया। इस दौरान नहरों और ड्रेनों की सफाई का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान प्रखंडों के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा प्रखंड को  स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।        
विज्ञापन

      सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि किसानों की समस्याओं का निराकरण कराएं। कहा कि किसानों द्वारा लाई गई समस्याओं पर की कार्रवाई के पूर्ण विवरण सहित बैठक में भाग लें। कार्यों को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। इस दौरान चंदौली ड्रेन/नाला बबुरी रोड से मुख्य बाजार तक के नाले की सफाई की मांग पर उन्होंने बंधी प्रखंड को निर्देश दिया कि वे 14 अप्रैल को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चन्दौली के साथ निरीक्षण कर सफाई कराए जाने की कार्य योजना तैयार कर लें।  बैठक में लेहरा मनिहरा ड्रेन की खुदाई उकनीवीर सराय के सामने पुलिया निर्माण, सकरारी बुढे़पुर माईनर की सफाई, गुरैनी पंप कैनाल के पास गंगा कटान  रोकने, असना जलालपुर ओयरचक माईनर की सफाई कराए जाने की मांग पर संबंधित प्रखंडों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। विधायक साधना सिंह ने किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किए जाने की हिदायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देते हुए कहा कि कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। नहरो के संचालन का रोस्टर, साफ-सफाई, नलकूपों के संचालन सहित प्रखंड में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों का नंबर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से सफाईकर्मियों की सूची तलब की तथा सफाईकर्मियों की गांव में उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed