फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rained with strong winds, hail

तेज हवाओं के साथ बारिस हुई ,ओले पड़े

Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rained with strong winds, hail
पीडीडीयू नगर। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार मंगलवार की भोर में गरज चमक के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। रात दो बजे से शुरू हुई बारिश दिन में आठ बजे तक जारी रही। गरज चमक के साथ ओले गिरने से गेहूं की खड़ी फसल गिर गई और बालियां झड़ गई। बिजली गिरने से बलुआ थाना के सढ़ान गांव में महिला की मौत हो गई। वहीं सकलडीहा ब्लाक के हरिचरण गांव में बिजली गिरने से रमेश राजभर की दो पशुओं की मौत हो गई। नगरीय इलाकों में बारिश से जल भराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार की आधी रात के बाद तेज हवाएं चलने लगी और आसमान में बादल छा गए। रात दो बजे के बाद गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान पीडीडीयू नगर, धीना, चहनियां, चकिया, नियामताबाद, सकलडीहा सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के बीच ओले भी गिरे। इससे नगर में जगह जगह जल भराव की स्थिति हो गई। नगर के नई सट्टी, चंदासी,काली महाल, चतुर्भुजपुर, कोतवाली के समीप सहित विभिन्न स्थानों पर जल भराव और कीचड़ की स्थिति हो गई। नगर से सटे आलमपुर, पचफेड़वा, अलीनगर, दुलहीपुर, महाबलपुर, हरिशंकरपुर, सहजौर सहित अन्य गांवों में गेहूं की खड़ी फसल गिर गई। धीना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हवा के साथ बारिश हुई और ओले पड़े। इससे जहां दलहन तिलहन की फसल चौपट हो गई वहीं गेहूं की फसल भी बर्बाद हो गई। डिग्गी निवसी कामेश्वर राय, अरविंद राय लड्डू, डैना निवासी दरोगा राय, जनौली निवासीदीनानाथ और प्रदीप कुमार का कहना है कि दलहन और तिलहन की तैयार फसल को नुकसान हुआ है। एक सप्ताह पहले ही गेेहूं की सिंचाई की गई थी। ऐसे में बारिश से गेहूं की फसल भी बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

चकिया/शिकारगंज संवादददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह बारिश के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि तथा बरसात के कारण गेहूं, दलहनी, तिलहनी, सब्जियों की फसल को हानि पहुंची है तथा आम के बौर झड़ गए है। चकिया नगर में सुबह ओले गिरे। बरसात के साथ ही ओले गिरने से जिन दलहनी तथा तिलहनी फसलों में फूल लग रहे थे उनके फूल झड़ गए हैं। खेतों में खड़ी सरसो, अलसी, मटर, चना, मसूर की फसले ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। वही गेहूं की जिन फसलो में बालिया निकल आई है उनके दाने पतले होने की आशंका है। इसके साथ सब्जियों की अगैती खेती को भी ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। वहीं आम के पेड़ो पर बौर झड़ने से आम के उत्पादन पर भी ग्रहण लग गया है। किसान बच्चन सिंह, विरेन्द्र सिंह, रामसेवक यादव, कमलेशपति कुशवाहा, दिनेश चैहान, भोला मौर्या ने किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। बारिश के बाद गेहूं, मटर के साथ दलहनी, तिलहनी फसलों और सब्जियों की फसल में रोग फैलने की आशंका है। ऐसे में किसानों को विशेष निगरानी करने की आवश्यकता है।कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि अभी दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में गेहूं में रतुआ का प्रकोप होने की आशंका है। काला, भूरा अथवा पीला रतुआ आने पर फसल में डाइथेन एम-45 (2.5 ग्राम/लीटर पानी) का छिड़काव करें। इसी तरह सरसो में माहो कीट का प्रकोप हो सकता है। ऐसे में रोगोर या क्यूनलफांश 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव आसमान साफ होने पर करें। चना में फली भेदक से बचाव के लिए कारबाइल चार ग्राम या प्रोफेनोफोस 50 ईसी तीन मिली प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।
चहनियां/सकलडीहा। बारिश के साथ बिजली गिरने से बलुआ थाना के सढ़ान गांव में सोमवार को आधी रात के बाद जहां महिला की मौत हो गई वहीं निधौरा गांव में पेड़ झुलस गया। सकलडीहा के हरिचरनपुर में तीन पशुओं की मौत हो गई।

सोमवार की रात लगभग दो बजे तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। यह देखकर गांव निवासी राबिया बेगम (40) पत्नी सर्फुद्दीन उपले ढकने के लिए अपने छत पर चली गई। वह उपले पर प्लास्टिक डाल रही थी। इसी बीच बिजली गिरी और राबिया उसकी चपेट मे आ गई। इससे झुलसकर कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राबिया का पति सरफुद्दीन शाह मुंबई के किसी कारखाने में काम कर के अपने बाल,बच्चो का पालन पोषण करता है। राबिया के तीन लड़कें हैं, जिसमें बड़े लड़के का नाम अरमान शाह उम्र (14) दूसरा लड़का रहमान शाह (10) तीसरा लड़का अल्तमस शाह (06) है। घटना के बाद मारुफपुर पुलिस चौकी पर सुचना देने के बाद मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी घटना स्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निधौरा गांव में एजाज अहमद के दरवाजे पर लगेे पेड़ सोमवार की रात बिजली गिरने से झुलस गया। वहीं चहनिया बाजार में बिजली का तार गिरने से इसकी चपेट में आकर सूअर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली उपकेंद्र चहनिया को सूचना देकर बिजली कटवाई और उसे बाजार से हटाया गया। इसी तरह सकलडीहा कोतवाली के हरिचरण गांव में बिजली गिरने से रमेश राजभर के दो दुधारू पशु की मौत हो गई। सूचना पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासना दिया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि नुकसान की जांच कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed