फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railwayman swings

रेलकर्मी झूलसे

Mon, 17 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Railwayman swings
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे यार्ड में जंक्शन केबिन के पास रविवार की दोपहर में ओएचई वायर की चपेट में आने से टीआरडी (ट्रैक्सन रोलिंग डिपार्टमेंट) के दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दोनों को लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को हेरिटेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जंक्शन केबिन के पास लाइन में तकनीकी खराबी की सूचना पर टीआरडी विभाग के कर्मचारी टावर वैगन लेकर मौके पर पहुंच गए। कर्मचारी घासी राम व अभिषेक कुमार सिंह टावर वैगन पर खड़े होकर गड़बड़ी को दूर करने लगे। इसी बीच अचानक दोनों किसी तरह बगल से गुजरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए और झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा -तफरी मच गई। कर्मचारियों ने दोनों कर्मियों को लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहीं टीआरएस विभाग के सीनियर डीईई प्रशांत कुमार भी अस्पताल पहुंचे। डा. सीएस झा और डा. सांगा ने कर्मियों का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। उधर घटना की जानकारी होते ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सीबी राय, एसके सिंह बघेल, अशोक सिंह, बदरुद्दीन भी मंडलीय चिकित्सालय पहुंच गए और कर्मियों का बेहतर इलाज कराने की मांग की। सीनियर डीईई टीआरडी ओमप्रकाश ने बताया कि काम के दौरान कर्मियों का उपकरण किसी तरह समीप से गुजरे यार्ड के तार को छू गया। जिस लाइन पर काम चल रहा था उसपर ब्लाक लिया गया था। झुलसे कर्मचारियों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। रेलवे पुलिस चौकी अंतर्गत यूरोपियन कालोनी में रेल अधिकारी के बंद क्वार्टर का ताला चटका कर समान चुरा लिए। आस पास के रेलकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। हालांकि कितने की चोरी है, इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरीय सहायक वित्त सलाहाकर प्लांट डिपो संजय कुमार अपने परिवार के साथ बच्चों से मिलने दिल्ली गए थे। आवास खाली देख चोरों ने शनिवार की रात में किसी समय ताला चटका कर आवास के सभी कमरों को खंगाल डाला। रविवार की सुबह चालक आवास पर पहुंचा तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। आनन फानन में वे पुलिस चौकी पर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। साथ ही संजय को भी मामले से अवगत कराया। मोबाइल से बातचीत के दौरान वरीय सहायक वित्त सलाहाकर प्लांट डिपो ने बताया कि वे अभी दिल्ली में हैं। आने पर ही स्पष्ट होगा कि चोरी कितने की हुई है। इसके बाद वे तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed