फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway workers welcomed the Zonal President and General Secretary

Chandauli News: रेलकर्मियों ने किया जोनल अध्यक्ष, महासचिव का स्वागत

Wed, 03 Sep 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railway workers welcomed the Zonal President and General Secretary
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। आल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के पूर्व मध्य रेलवे के नामित अध्यक्ष से राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बने शैलेंद्र कुमार के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शैलेंद्र कुमार को फुल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान शैलेेंद्र कुमार ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 अगस्त को ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इंप्लाइज फेडरेशन की सभा और चुनाव हुआ। इसमें एसोसिएशन के पूर्व मध्य रेलवे के महामंत्री सुबोध पोद्दार की ओर से इसीआर से नामित जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में कार्यरत शैलेंद्र कुमार के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव चुने जाने की खबर से मंडल के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को शैलेंद्र कुमार के लौटने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सीएस कामती, मंडल सचिव मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राजीव रंजन ने कहा कि शैलेंद्र कुमार का चयन न केवल पीडीडीयू मंडल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि ओबीसी रेल कर्मचारियों की सशक्त भागीदारी और नेतृत्व को भी मजबूती प्रदान करता है। इस सफलता से पूरे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। स्वागत करने वाले में आरके पाल, जीतेन्द्र कुमार, सूरज कुमार, दीपेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, रंजन कुमार, अनीता कुशवाहा, रीता कुमरी, प्रभात कुमार, शिव कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, सुमन कुमार, एमडी वर्मा, शिव कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed