{"_id":"621a7d5ce68e7953ed796b15","slug":"railway-workers-demonstrated-for-not-giving-hod-chandauli-news-vns640667229","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचओडी न देने पर रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचओडी न देने पर रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्य के दौरान दुर्घटना में जख्मी ट्रैक मैन को एचओडी (हेजार्ड आन ड्यूटी) के तहत नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध न कराने से नाराज रेलकर्मियों ने शनिवार को मंडल रेल अस्पताल, पीडब्लूआई और एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
एएसई पाथवे नार्थ के अंदर में कार्यरत ट्रैकमैन संतोष कुमार ड्यूटी के दौरान 23 फरवरी को जख्मी हो गया। नियम के अनुसार कार्य के दौरान जख्मी कर्मचारी को एचओडी (हेजार्ड आन ड्यूटी) देना अनिवार्य है। इसके तहत कर्मचारी का पूरा इलाज होने तक उसे ड्यूटी पर कार्यरत माना जाता है। संतोष के घायल होने के बाद भी एचओडी का लाभ नहीं दिया गया है। ट्रैक मैन को छूट्टी पर मान लिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को ईस्ट सेंट्रेल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के बैनरतले कर्मचारियों ने पीडब्लूआई नार्थ, एईएन आफिस और मंडलीय अस्पताल पर प्रदर्शन किया। बाद में वरीय मंडल अभियंता समन्वय, वरीय मंडल अभियंता तृतीय ने एईएन को अस्पताल भेजकर एचओडी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार सिंह, सीबी राय, जयप्रकाश, पीएन सिंह, अश्वनी सिंह, देवनारायन सिंह, आरआर सिंह, वाईपी सिंह, सुरथा सेठी, अभिमन्यू कुमार, राजु कुमार, निशिकांत, राजन यादव, प्रमोद दुबे, एबी सिंह रहे।