{"_id":"c7573a936664c8551221ab9034529db9","slug":"railway-stall-operators-fined-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टाल संचालकों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टाल संचालकों पर जुर्माना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक महबूब रब ने रविवार की
विज्ञापन
सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के चार स्टालों पर यात्रियों से मिली शिकायत के आधार पर उन पर जुुर्माना लगाया। इसे लेकर जहां स्टाल संचालकों में खलबली रही, वहीं मातहत अधिकारियों में भी कार्रवाई होने का खौफ रहा।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) महबूब रब रविवार की सुबह दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और सबसे पहले तत्काल काउंटरों का अंदर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्होंने बुकिंग काउंटरों का भी अंदर से निरीक्षण किया।
वहां भी उन्हें कोई अनियमितता नहीं मिली। सर्कुलेटिंग एरिया में निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सफाई रखने की हिदायत दी। इसके पश्चात सीसीएम ने प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर पहुंचकर यात्रियों की शिकायत पर स्टालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्हें चार स्टालों पर भारी खामियां देखने को मिलीं। वहीं पानी न रहने और निर्धारित से अधिक मूल्य लेने पर चार स्टाल संचालकों पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक स्टाल पर एक-एक हजार रुपये जुुर्माना किया। देर शाम को भी सीसीएम ने प्लेटफार्म और पैंट्री कार का निरीक्षण किया।
इस दौरान पैंट्री कार में गंदगी और खाने की गुणवत्ता सही नहीं प्रतीत होने पर उन्होंने दो पैंट्री कार मैनेजरों पर सख्ती से कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर अगर किसी तरह की शिकायत यात्री की मिलती है तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान वाणिज्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।