फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Railway employees allege harassment

गेट मीटिंग में रेलकर्मचारियों के उत्पीड़न पर जताया आक्रोश

Thu, 03 Mar 2022 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway employees allege harassment
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे यार्ड के डाउन यार्ड कंट्रोल टावर के गेट पर हुई सभा में मुख्य यार्ड मास्टर पर नाराजगी जताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की। कहा कि यदि जल्द स्थानांतरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य यार्ड मास्टर कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। सीनियर डीओएम के नाम पर धन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायत पर ईसीआरकेयू के शाखा मंत्री अशोक कुमार सिंह ने सीनियर डीएमओ और मुख्य यार्ड मास्टर से वार्ता की। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल सीनियर डीओएम से मिला बावजूद इसके किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही यार्ड मास्टर का स्थानांतरण नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगा। इस अवसर पर जेके सिंह, रमेश सिंह, बदरुद्दीन सेठी, अश्वनी, जयप्रकाश, रामकेश, पीएस सिंह, मुन्ना, सीबी राय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed