{"_id":"62052ab7c5616358cf1049d1","slug":"rail-track-struck-in-chandauli-traffic-of-trains-stalled-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: प्लेटफार्म की पटरी चटकी, छह घंटे ठप रहा ट्रेनों का आवागमन, घटना की जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: प्लेटफार्म की पटरी चटकी, छह घंटे ठप रहा ट्रेनों का आवागमन, घटना की जांच के आदेश
Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:39 PM IST
सार
इंजीनियरिंग टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया। इसके पहले तीन नंबर पर आने वाले ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर लाया गया।
विज्ञापन
पटरी की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन के दिल्ली छोर पर लाइन शहीद बाबा की मजार के समीप बृहस्पतिवार को रेल पटरी चटक गई। इससे छह घंटे तक प्लेटफार्म पर कोई भी ट्रेन नहीं आ सकी। इंजीनियरिंग टीम ने कड़ी मेहनत के बाद पटरी को बदल कर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह पौने नौ बजे गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन के दिल्ली छोर पर ट्रैकमैन की नजर चटकी हुई पटरी पर पड़ी। ट्रैकमैन ने तत्काल इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद तीन नंबर पर आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया। इसके पहले तीन नंबर पर आने वाले ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर लाया गया। इससे ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा। डीआरएम राजेश पांडेय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन