फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Raids on fertilizer shops, license suspended after irregularities found

Chandauli News: खाद की दुकानों पर छापा, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबित

Mon, 25 Aug 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Raids on fertilizer shops, license suspended after irregularities found
चंदौली में खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव। संवाद
चंदौली। खरीफ सीजन में किसानों को सुगमतापूर्वक खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने शुक्रवार को फसल कृषि केंद्र एवं प्रकाश खाद भंडार पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों द्वारा अभिलेख प्रस्तुत न करने पर दोनों दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा क्रय-विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एग्री जंक्शन शहाबगंज द्वारा अपूर्ण अभिलेख रखे जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में यूरिया 10,754 मीट्रिक टन, डीएपी 2,551 मीट्रिक टन, एनपीके 2,468 मीट्रिक टन और एसएसपी 7,805 मीट्रिक टन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई कि वे अपनी फसल के अनुसार अनुशंसित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग करें, अन्यथा मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण दोनों प्रभावित होंगे। किसी भी समस्या के लिए किसान हेल्पलाइन 7839882312 एवं 8318181081 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed