{"_id":"58ee82414f1c1b9f36cf7f38","slug":"ragi-jatha-did-shabad-kirtan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रागी जत्थे ने किया शबद कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रागी जत्थे ने किया शबद कीर्तन
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
शबद कीर्तन करते रागी जत्था के सदस्य।
बैसाख्री पर्व पर नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा को दुलहन की तरह सज गया। यहां रागी जत्था ने दिन भर शबद कीर्तन किया। इससे सुनने के लिए समाज के लोग उमड़े। रात में विशेष दीवन सजाया गया और अटूट लंगर आयोजित किया गया। गुरुवार को गुरुद्वारा के समीप मेला लगेगा और दर्शन पूजन के लिए नगर सहित पूरे जिले के लोग जुटेंगे। दोपहर बाद यहां लोग अटूट लंगर छकेंगे।
बैशाखी के तीन दिवसीय पर्व की शुरूआत मंगलवार को शोभायात्रा के साथ हुई थी। बैशाखी पर पूरे नगर में जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए हैं। गुरुद्वारा को विद्वुत झालरों से सजाया गया है। इससे इसकी छटा देखते ही बन रही है। यही नहीं बाहर से आए रागी जत्था ने दिन भर शबद कीर्तन किया।
इससे सुनने के लिए सिख समुदाय के लोग जुटे रहे। शाम के वक्त गुरुग्रंथ साहिब के दीवान को सजाया गया और विशेष अरदास की गई। इसके बाद अटूट लंगर की शुरूआत हुई। इसमें देर रात तक समाज के लोग लंगर छकते रहे। वहीं शबद कीर्तन से आस पास का माहौल भक्तिमय बना रहा।