फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Quota shop sealed on complaint of giving less ration

कम राशन देने की शिकायत पर कोटे की दुकान सील

Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Quota shop sealed on complaint of giving less ration
पीडीडीयू नगर। राशन कार्ड धारकों को यूनिट की अपेक्षा कम राशन दिए जाने की शिकायत पर रविवार को नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक व लेखपाल की टीम ने लखमीपुर स्थित कोटे की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान कोटेदार दुकान बंद कर मौके से भाग निकला। टीम के सदस्यों ने दुकान पर मौजूद कार्डधारकों का बयान लेने के बाद दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल पिछले कई दिनों से राशन की उक्त दुकान से जुड़े कार्डधारक कम राशन देने की शिकायत कर रहे थे। टीम के सदस्यों ने दुकान पर मौजूद राशनकार्ड धारकों वार्ता की। कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि कोटेदार राशन कार्ड पर अंकित यूनिट की अपेक्षा कम राशन दे रहा है। पांच यूनिट दर्ज राशन कार्डधारकों को चार यूनिट के हिसाब से ही राशन दे रहा है। पूछने पर कहता है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों को राशन कार्ड धारकों से बात करते देख कोटेदार दुकान बंदकर भाग निकला। फोन कर अधिकारियों के पूछने पर बताया कि वह वाराणसी दवा लेने गया है। इसपर अधिकारी दुकान सील कर लौट आए। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि कार्डधारकों की शिकायत पर कार्रवाई कर दुकान सील कर दी गई है। कोटेदार के वाराणसी के आने के बाद दुकान खोलवाकर स्टॉक की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed