फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Purse blew up after feeding intoxicating laddoos to a female passenger

ट्रेन में महिला को खिलाया नशीला लड्डू, बेहोश होने पर पर्स उड़ाया

Sun, 05 Sep 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Purse blew up after feeding intoxicating laddoos to a female passenger
चकिया। भीषमपुर गांव निवासी शकीला बानो (23) रविवार को ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गई। अचेतावस्था में उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। महिला के परिजनों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वालों के अनुसार महिला को कटनी-वाराणसी मार्ग पर ट्रेन में एक अधेड़ महिला ने नशीला लड्डू खिलाकर पर्स उड़ा दिया।
विज्ञापन

भीषमपुर गांव निवासी शकीला बानो का निकाह मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुर्सी टोला गांव निवासी इबरार शेख के साथ हुआ था। 31 अगस्त को शकीला बानो को उसके पति ने तलाक दे दिया। पति के तलाक देने की सूचना पर शकीला 31 अगस्त को कटनी चली गई। कटनी पहुंचने पर उसे कोई नहीं मिला। इससे परेशान होकर वह वापस अपने मायके आ रही थी। इसी दौरान वाराणसी-कटनी के बीच ट्रेन में एक अधेड़ महिला ने उसे नशीला लड्डू खिला दिया। इससे वह अचेत हो गई। लड्डू खिलाने वाली महिला ने उसके बेहोश होने पर उसका पर्स गायब कर दिया। पर्स में आठ सौ रुपये नकद और अन्य सामान थे। ट्रेन में ही कुछ देर बाद उसे थोड़ा-थोड़ा होश आ गया। इससे वह किसी तरह वाराणसी से पीडीडीयू नगर पहुंची। यहां उसकी हालत देखकर किसी ने उसे चकिया आने वाले सवारी वाहन में बैठा दिया। इससे वह अपने मायके पहुंच गई। परिजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां खून की उल्टी होने पर उसे चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे चकिया के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed