फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Public suffering due to power cut

उमसभरी गर्मा में बिजली कटौती से जनता बेहाल

Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Public suffering due to power cut
पीडीडीयू नगर। जिले में हो रही अनियमित बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन की कटौती के अलावा रात को की जा रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। कटौती को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या से समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों को न तो दिन और न ही रात में बिजली मिल रही है जबकि पिछले वर्ष ऐसी समस्या नहीं थी। इस वर्ष गर्मी बढ़ते ही बिजली के जर्जर पुराने तारों के टूटने, ट्रांसफार्मरों के जलने के बाद तय समय सीमा में न बदले जाने की समस्या आरंभ हो गई जो अब गंभीर रूप ले चुकी है। कोई दिन या रात ऐसा नहीं बीत रहा जिस दिन नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही हो। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, यह बताने वाला भी कोई नहीं है। वहीं लटक रहे हाईटेंशन तार भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। पिछले बृहस्पतिवार को चंदासी कोल मंडी में लटक रहे 33 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से कोयला लदे ट्रक में आग लग गई थी। वहीं तार भी टूटकर गिर गए थे। इससे चंदासी उपखंड से जुड़े उपभोक्ताओं को करीब पांच घंटे तक बिजली नहीं मिली थी। दोपहर के एक बजे हुई दुर्घटना के बाद टूटे तारों की मरम्मत करने में विभागीय कर्मियों को शाम के छह बज गए थे। बिजली न रहने से उमसभरी गर्मी में लोग बिलबिला उठे थे। कूढ़ेखुर्द गांव में लगा ट्रांसफार्मर भी बृहस्पतिवार की रात तेज धमाके के साथ जल गया। इससे पूरे गांव व सुभाष नगर मोहल्ले के कुछ घरों की आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय लापरवाही से ट्रांसफार्मर को रविवार को बदला गया। इससे उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में करीब 56 घंटे बिना बिजली के गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

चकिया/शिकारगंज। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से तपन भरी गर्मी में रात्रिकालीन विद्युत कटौती परेशानी का सबब बन गई है। कई दिनों से देर रात से भोर तक हो रही कटौती भुगतने को नागरिक विवश हैं। जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच फीडरों से क्षेत्र के हजारों उपभेक्ताओं को बिजली की सप्लाई की जाती है। उपकेंद्र से बिना किसी पूर्व सूचना के ही देर रात से भोर तक घंटो बिजली कटौती का सिलसिला बना हुआ है। इससे लोग तपनभरी गर्मी व अंधेरे में गुजर-बसर करने को विवश हैं। चकिया उपकेंद्र के तहसील फीडर से नगर पंचायत के 12 वार्डों सहित मोहम्मदाबाद, शेरपुर व दिरेहूं ग्राम पंचायत की विद्युत सप्लाई की जाती है। इन वार्डों व गांवों में लगभग आधा दर्जन बार रात में की जा रही कटौती लोगों के लिए गर्मी के मौसम में परेशानी बनी हुई है। रमजान माह में रोजेदारों के सामने भी भारी संकट बना हुआ है। वही चकिया ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से मूसाखाड, गरला, सैदुपुर व उतरौत फीडर से सप्लाई की जाती है। इस फीडर से भी हो रहीरात की कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से 11/ 33 केवी विद्युत उपकेंद्रो पर मिलने वाली सप्लाई के अनुसार क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। क्षेत्र के बिलारीडीह व बरहुली सब स्टेशन से दर्जनों गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में दोनों सब स्टेशनों से की जा रही रात्रिकालीन कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। रात में ढाई से तीन घंटे तक की जा रही कटौती से लोगों की नींद उड़ी हुई है। इसके अलावा दिन में भी पांच से छह घंटे तक कटौती हो रही है।

इलिया। स्थानीय कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों के दर्जनों गांवों में जबरदस्त बिजली कटौती हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात की कटौती से हो रही है। रात में लोगों को बमुश्किल दो घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। मच्छरों का प्रकोप भी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed