{"_id":"613656498ebc3eb6f97388f9","slug":"public-relations-took-out-a-cycle-procession-chandauli-news-vns6101171155","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सायकिल जुलूस निकाल किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सायकिल जुलूस निकाल किया जनसंपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद के नेतृत्व में सोमवार को सायकिल यात्रा आरंभ की। तीन दिन तक चलने वाली सायकिल यात्रा पूरे सैयदराजा विधानसभा में भ्रमण करेगी। सायकिल यात्रा को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवकुमारी निषाद ने झंडी दिखा कर रवाना किया।
पहले दिन साइकिल यात्रा मुड्डा, धनाइतपुर, अरंगी, बहेरा, कोरमी, धमिना, कंदवा, गौवाचावर में पहुंची। इन गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। मुड्डा गांव से निकली सायकिल यात्रा में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान कार्यकर्त्ता निषाद समाज जिंदाबाद के नारे लगा रहे और निषाद समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान कर रहे थे। बहेरा गांव में जिलाध्यक्ष ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को एक मंच पर आने की जरुरत है। अलग-अलग रहकर किसी भी जंग को नहीं जीता जा सकता है। सायकिल यात्रा में सुरेश निषाद, श्याम नारायण निषाद, प्रवीण, रविंद्र, सोहन, सूरज, राधेश्याम, रामकिशन, श्यामलाल, अंगद, श्याम बिहारी रहे।