फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protests to start Aadhaar card amendment

आधार कार्ड संशोधन शुरू नहीं होने से ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protests to start Aadhaar card amendment
सकलडीहा के चतुर्भुजपुर स्थित उपडाकघर कार्यालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय डाकघर पर आधार कार्ड संशोधन कार्य बंद रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को चतुर्भुजपुर डाकघर के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। ग्रामीणों के हंगामे के बाद आधार कार्ड संशोधन कार्य शुरू कर दिया गया जिसपर ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

इन दिनों शिक्षा, छात्रवृति, बैंकों में खाता खोलने सहित अन्य कार्य के लिए छात्र-छात्राओं के त्रुटिपूण आधार कार्ड के संशोधन का कार्य चल रहा है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को सहज केंद्र और डाकघरों पर सुबह से शाम तक लाइन लगानी पड़ रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि शासन के निर्देश के बाद भी डाकघर सहित बैंकों व सहज केन्द्रों पर आधार कार्ड संशोधन कार्य नहीं किया जा रहा है। चतुर्भुजपुर गांव स्थित डाकघर पर मशीन होने के बाद भी आपरेटर और नेटवर्क की समस्या बताकर संशोधन कार्य नहीं कर रहे हैं। आरोप लगाया कि विभागीय लोगों द्वारा आज कल में शुरू कराने का रोज कोरा आश्वासन दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने सहज केंद्र और डाकघरों पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। अंत में आपरेटर के पहुंचने पर संशोधन कार्ड शुरू कराने पर ग्रामीण शांत हुए। डाकघर प्रभारी सतीश चंद्रा ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के कारण दिक्कत हो रही थी। प्रदर्शन करने वालों में शिवम यादव, अमित यादव, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, शाशिकांत, श्याम सुंदर तिवारी, अनिल सोनकर, विकास, अवनीश, राजू, सूरज, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed