{"_id":"bb0850383d8b49608f5af3d589734606","slug":"protested-the-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को जगह-जगह पर फूटा ।
नाराज लोग सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस क्रम में पड़ाव में लोगों ने जहां जलीलपुर चौकी पर पहुंच कर घेराव किया, वहीं सैयदराजा में बगहीं फीडर पर पहुंच कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जबकि धानापुर में आपूर्ति का समय बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज होकर ग्रामीणों ने जलीलपुर चौकी पर पहुंच कर खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्दी आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में साहूपुरी से बिजली आपूर्ति होती है। क्षेत्र के बहादुरपुर, मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा, डोमरी, सूजाबाद, डाडी सहित दस गांवों में पिछले चार दिनों से आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्थिति यह है कि चौबीस घंटे में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे उमस भरी गर्मी में रहना मुश्किल हो गया है वहीं पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन एसडीओ, जेई आदि का फोन रिसीव नहीं हुआ। तब पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर लौटाया। इस अवसर पर खुशनुमा बेगम, टुन्नी बेगम, मैनुनिशा, नूरजहां, दिनेश, जावेद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अब्बास, उस्मान आदि रहे।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों ने बगहीं कुंभापुर फीडर पर पहुंच कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर ग्रामीणों ने फोन से अवर अभियंता प्रमोद कुमार से बात की। जिसमें उन्होंने बिजली आपूर्ति जल्द सुचारु करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि बगहीं उपकेंद्र से क्षेत्र के डिलिया, बगहीं, काजीपुर, भतीजा, सुनडेहरा, नेवादा, सोगाई, बेलवनिया सहित दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति होती है।
बावजूद इसके पिछले कुछ दिनों से गांवों में बिजली न के बराबर आ रही है। कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक स्थिति नहीं सुधरी। इसके पूर्व फीडर पर मौजूद आपरेटर सुनील से ग्रामीणों की बहस भी हुई।
इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, रामलाल, छोटेलाल, कांता मौर्य, दिलीप, पिंटू चौहान, विकास कुमार आदि रहे।
धानापुर संवाददाता के अनुसार धानापुर उपकेंद्र पर इलाके के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान सड़क पर जाम भी लगाया।
दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान अशोक सिंह, रिंकू सिंह, सुहेल खान, राजन खान, अनिल उपाध्याय आदि रहे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार सोमवार की शाम चार बजे कस्बा स्थित खंडवारी देवी महाविद्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर के पास और मारूफपुर चौराहे पर लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
बाजारवासियों ने सुबह और रात दो पाली में बिजली आपूर्ति की मांग की। इस अवसर पर आनंद, जितेन्द्र, सोनू, सतीश, शिवपूजन, शिवराम, सेंजय, संतोष, रमेश, छन्नू, सियाराम आदि रहे।