फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest was held against CHC operator accusing him of scam

Chandauli News: सीएचसी संचालक पर घोटाले का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Protest was held against CHC operator accusing him of scam
चकरघट्टा क्षेत्र के तिवारीपुर क्षेत्र में बुधवार को सीएचसी संचालक पर लाखों रुपये घोटाले का आरोप लगाकर दर्जनों महिला-पुरुषों ने स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संचालक ने फर्जी रसीदें देकर लाखों रुपये की ठगी की है, जिससे कई गरीब परिवारों की जमा पूंजी गायब हो गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को एक पखवाड़े पहले गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित विमला देवी ने बताया कि उन्होंने अपने खाते में 97 हज़ार रुपये जमा किए थे, लेकिन अब खाते में एक रुपया भी नहीं है। अरुण देव ने कहा कि खेती-मजदूरी करके 63 हज़ार जमा किए थे, मगर खाते में कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण ने बताया कि 70 हज़ार जमा करने के बाद जब खाते की जांच की, तो उसमें एक रूपये भी नहीं था, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।
ईशाशाह ने भी अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि उन्होंने 82 हज़ार रुपये जमा किए थे, लेकिन खाते में एक भी रुपया नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों की रकम वापस दिलाई जाए। कई महिलाएं रोती हुई नजर आईं।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी सीएससी संचालक राकेश कुमार को एक पखवाड़ा पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पुलिस जांच जारी है। प्रदर्शन करने वालों में शांति, राजकुमारी, उर्मिला, कलावती, सुनीता, पार्वती, सुशीला, विनोद यादव, गुरुदेव, अरुण देव, लक्ष्मण, सुभाष, भोला, अंगद समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed