फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest over wages cut

वेतन कटने पर किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2015 01:30 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
protest over wages cut
जिलाधिकारी एनके सिंह के निर्देश पर एक दिन का वेतन कटने से नाराज सिंचाई
विज्ञापन
विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कटे वेतन को वापस खाते में भेजने की मांग की गई।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारा वेतन काटकर धनराशि नेपाल भूकंप पीड़ितों के लिए भेजी जाती तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती लेकिन डीएम के निर्देश पर बिना सहमति के वेतन काटकर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है, जो हमें मंजूर नहीं है।

 कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बिना सूचना दिए काट दिया गया। जबकि जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की सहमति से वेतन कटौती का आदेश दिया था।

 इस दौरान वक्ताओं ने जिला प्रशासन से कटे वेतन को वापस करने की मांग की। इस अवसर पर दीपक सिंह, अवधेश सिंह, कमलेश सिंह, राकेश पांडेय, मोहित श्रीवास्तव, संजय राव, संजय महाराज, चंद्रमोहन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed