नियामताबाद। विकास खंड के आधा दर्जन गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों, नालियों के निर्माण समेत जल निकासी की व्यवस्था किए जाने मांग करते हुए बुधवार को सपा मजदूर सभा ने पटनवा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि मांगे जल्द नहीं मानी गई तो सभी लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि पटनवा, हमीदपुर, गोपालपुर, ताहिरपुर आदि गांव में सड़क व नाली निर्माण करीब छह वर्ष पूर्व सपा शासनकाल में कराया गया था। वर्तमान प्रदेश व केंद्र सरकार के जनप्रतिनिधि इन गांवों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसी भी रोड व नाली की मरम्मत तक नहीं की गई। कहा कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क पर बहते हुए गंदे पानी से होकर गुजरने को विवश हैं। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष आस मोहम्मद ने कहा कि इन समस्याओं को तत्काल दूर नहीं किया गया तो वे तहसील कार्यालय को घेरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ यादव, कार्तिक यादव, सरफराज अंसारी, मुकेश गौड़, नाजमा बेगम, सुरेश सिंह, रामदास भारती, गुलाब सोनकर, सलमान कुरेशी, तारकेश्वर, पाचू चौहान, रामजी यादव, घनश्याम यादव, बाबूलाल यादव, गुलाब सोनकर, प्रभु बनवासी रहे।