फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 04 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest
पीडीडीयू नगर में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सांसद रामकिशुन। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में प्रदर्शन किया। सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नगर स्थित कार्यालय के सामने जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए। सपा नेता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। उधर, चकिया तिराहेे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास भी किया गया। पीडीडीयू नगर में जीटी रोड पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पूरी तरह जाम रही। सपाजनों की पुलिस से तीखी नोंकझोक भी हुई। बाद में सपाजनों ने कोतवाली पहुंच कर गिरफ्तारी दी। कोतवाली में 53 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर निजी मुचलके पर छोड़ा गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, डॉ.विनोद बिंद, अवधेश पटेल, धर्मेंद्र यादव, ठाकुर यादव,सोम बिंद, यादवेश यादव, कपिल यादव, प्रेमनाथ तिवारी रहे। उधर, चकिया तिराहे पर सपा नेता अंकित यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान संतोष यादव, चकरू यादव, सिद्धांत जासवाल, प्रदीप यादव, विक्की यादव, निरंजन यादव, विजय बॉर्डर रहे। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा कैम्प कार्यालय से विरोध जुलूस निकालकर तहसील, सीओ कार्यालय और कोतवाली होते हुए चौराहा पर पहुंचे। विरोध जताने वालों में नफीस अहमद, सुधाकर मौर्या, रविन्द्र प्रताप सिंह, बाबूलाल यादव, केदार यादव, पुत्तुल यादव, सिंटू यादव, बब्बू यादव रहे। नौगढ़ : तहसील में सपाजनों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रिंकू यादव, रामवृक्ष, श्यामलाल कोल, भगवानदास यादव, कर्ण सिंह, मुलायम, सौरभ यादव, जितेन्द्र सिंह, हंसलाल, बजरंग मौजूद रहे। चकिया: लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में विभिन्न भाकपा माले सहित किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को मां काली मंदिर परिसर से जुलूस निकाला तथा गांधी पार्क में सभा कर केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। लखीमपुर की घटना को लेकर वामपंथी किसान संगठनो, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान महासभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा, किसान विकास मंच, भारतीय किसान यूनियन आदि संगठनो के लोग चकिया मां काली मंदिर परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जुलूस व सभा में परमानंद मौर्य, लालचंद, भृगुनाथ विश्वकर्मा, रामनिवास पांडेय, शिवमूरत राम, शिवनारायण बिंद, नीरज कुमार, प्रियानंद पांडेय, दिनेश यादव, राधेश्याम रहे। अध्यक्षता सुकदेव मिश्रा ने और संचालन रामअवध ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed