फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest at the College gate

कालेज गेट पर किया विरोध

Sat, 09 May 2015 01:53 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
 protest at the College gate
छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी के सैकड़ों
विज्ञापन
छात्र-छात्रओं ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

छात्रों ने चेताया कि यदि उनकी छात्रवृत्ति एक सप्ताह के अंदर उनके खाते में नहीं आई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रधानाचार्य डा. कृष्णकांत तिवारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही छात्र शांत हुए। 


गौरतलब है कि सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी के नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के 704 छात्रों ने वर्ष 2014-15 के लिए छात्रवृत्ति का आनलाइन फार्म भरने के साथ आवदेन पत्र अग्रसारित कर जिला  विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किया था, लेकिन अब तक एक भी छात्र की छात्रवृत्ति उनके खाते में नहीं आई।

छात्रों ने कई बार बैंक,  विद्यालय और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटे लेकिन इसके बाद भी छात्रवृत्ति नहीं आई।  शुक्रवार को छात्रों का धैर्य टूट गया और वे एकजुट होकर विद्यालय  के मुख्य द्वार पर समाज कल्याण विभाग के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

नारेबाजी सुनकर प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और खाते में छात्रवृत्ति भेजवाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में वर्षा सिंह, सौम्या सिंह, पूजा शर्मा, पूनम, प्रीतम, रितु यादव, संगीता, नीलू यादव, प्रतिमा, रेहाना, ममता, प्रिंसी, दीपक, राकेश तिवारी, इंद्रजीत, श्रवण आदि शामिल रहे।
फोटो: 053

छात्रवृत्ति के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
डीएम से जल्द छात्रवृत्ति दिलाने की मांग, जल्द न मिलने पर करेंगे आंदोलन  
चंदौली। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज मां भवानी पीजी कालेज सोगाईं के बीएड के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

शासन और जिला प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने नवागत जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम से शीघ्र छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।

छात्रों का कहना रहा कि विद्यालय के  सभी बीएड के  छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन किया है। लेकिन अभी तक अधिकांश छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नहीं पहुंची। बताया कि  छात्रवृत्ति नहीं मिलने से एससी और ओबीसी वर्ग के  छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हो जाएंगे। कारण विद्यालय प्रबंधन ने 10 मई तक प्रवेश शुल्क जमा करने की चेतावनी दी है अन्यथा की  स्थिति में छात्रों को परीक्षा फार्म भरने से वंचित करने की बात कही गई है।

छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में 51 हजार 250 रुपये मिलने हैं। नाराज छात्रों ने कहा कि छात्रवृत्ति हमारा अधिकार है यदि यह अधिकार नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे।

 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि  15 मई तक  छात्रों के  खाते में  छात्रवृत्ति का धन पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर  चंदन चौबे, राहुल, अर्चना, शशिकांत, लक्ष्मण, घनश्याम, चंदा, स्नेहा, सुनीता, मोनालिसा, सूरज आदि उपस्थित रहे।
इनसेट.............
छात्रवृत्ति के लिए 982 करोड़ रुपये जारी
चंदौली। समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर रह चुके  नवागत जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि शासन ने छात्रवृत्ति के लिए 982 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। पहले एससी वर्ग के पांच लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके बाद सामान्य वर्ग के डेढ़ लाख और ओबीसी के पांच लाख छात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा। 15 मई तक सबके खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। जिसका जंक डाटा में  नाम होगा उसे कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed