फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   protest against the change of Warehouse

गोदाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 23 Aug 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 23 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
protest against the change of Warehouse
विपणन शाखा चंदौली गोदाम के स्थानान्तरण के विरोध में सदर ब्लाक क्षेत्र के
विज्ञापन
सदर कोटेदार संघ के सदस्यों ने शनिवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद रामकिशुन व जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। जिस पर जिलाधिकारी ने खाद्य पूर्ति अधिकारी व विपणन शाखा के अधिकारियों से जानकारी ली और उनसे रिपोर्ट तलब किया। 

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि विपणन शाखा चन्दौली का गोदाम लीलापुर स्थानान्तरित किया जा रहा है, जो हाइवे के किनारे है।

आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटनाएं होती रहती है। कई बार वहां वन विभाग कार्यालय को सैयदराजा स्थानान्तरित करना पड़ा। कहा कि गोदाम स्थानान्तरण जहां से हो रहा है, उसकी क्षमता वर्तमान गोदाम से अधिक है। वहां बाढ़ का प्रभाव भी है, जिससे अनाज के खराब होने की आशंका बनी रहेगी।

 इससे कोटेदारों को दूरी भी अधिक तय करनी पड़ेगी और माल ढुलाई का भाड़ा भी बढ़ जाएगा। उक्त स्थान पर गाड़ियों को पार्क करने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गाड़ियों को खड़ा कर अनाज को लोड किया जा सके।

कोटेदारोें की समस्या सुनने के बाद पूर्व सांसद ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में जिला प्रशासन उचित कार्रवाई करेगा।

 इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, शशिकुमार यादव, राजेश, रामदुलार, विनोद कुमार, लाल बहादुर, विजय जायसवाल, रामभजन, दीनानाथ, फेंकू प्रसाद, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed