{"_id":"620543dacd96564abf763a0d","slug":"protest-against-post-master-chandauli-news-vns637973922","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट मास्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट मास्टर के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य डाकघर पर तैनात पोस्ट मास्टर से डाकघर के ग्राहक परेशान हैं। पोस्ट मास्टर के कृत्य से परेशान ग्राहकों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा तो वे डाकघर के सामने प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पोस्ट मास्टर की लापरवाही से डाकघर में नहीं हो रहा काम उपभोक्ताओं ने किया हंगामा बर्खास्त करने की मांग की।
उपभोक्ताओं को स्पीड पोस्ट, धन निकासी और जमा करने जैसे कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और लोग आक्रोशित होकर बैरंग लौट गए। विदित हो कि चंदौली स्थित डाक घर में काम नहीं होने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि डाक घर का पोस्टमास्टर श्रवण कुमार ऑफिस में आते हैं और ऑफिस में बैठकर दबंगई करता है। जिसको लेकर डाक घर के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर दिए है। इससे डाक घर का काम काम ठप हो गया है। इस कारण दूरदराज से डाक संबंधित कामकाज के लिए आए उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान धनापुर निवासी शिवपूजन गुप्ता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी है पैसे निकालने के लिए एक हफ्ते से डाकघर का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन डाकघर के कर्मचारी काम नहीं होने का हवाला देकर वापस कर देते हैं। रविकांत तिवारी ने बताया कि पिछले 10 दिनों से डाकघर पैसे निकालने के लिए आ रहे हैं लेकिन यहां के पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार की कार्यशैली के कारण काम नहीं हो पा रहा है। रणजीत कुमार ने बताया कि दो दिन से काम नहीं होने पर हमने पोस्ट मास्टर के खिलाफ तहरीर दिया है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। मामला बिगड़ता देख डाकघर की सभी सेवाएं तत्काल शुरू कर दी गयी, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान मुकेश कुमार, अर्जुन, विकास कुमार, अखिलेश सिंह, सुशीला देवी आदि मौजूद रहे।