फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Protest against attack on Delhi CM's residence

दिल्ली सीएम के आवास पर हुए हमले का विरोध

Thu, 31 Mar 2022 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against attack on Delhi CM's residence
पीडीडीयू नगर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पार्टी के जिला प्रवक्ता एड. संतोष कुमार पाठक ने कहा आम आदमी पार्टी के बढ़ते ग्राफ से भाजपा बौखला गई है। दिल्ली के बाद पंजाब में पार्टी को मिली प्रचंड जीत से बीजेपी डर गई है। हताश भाजपा अब अरविंद केजरीवाल को जान से मरवाना चाहती है। डॉ. दयाराम ने कहा कि बीजेपी चाहे जो कर ले पार्टी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। जिला महासचिव पंकज सिंह ने कहा पार्टी का तूफान पूरे देश में आ चुका है। कला प्रसाद सोनकर ने कहा आप क्रांतिकारियों की पार्टी है। भाजपा के लोगपार्टी कार्यकर्ताओं को झुका नहीं सकते। इस मौके पर दीपक सिन्हा, प्रवीण चौबे, ओम प्रकाश भारती, मो.सुलेमान, मनोज गिरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed