फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Promote the plans

योजना का प्रचार-प्रसार करें

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Promote the plans
चहनिया। कस्बा स्थित ब्लाक मुख्यालय परिसर में बुधवार को क्षेत्र की जनता कि समस्या को लेकर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक कर्मियों को सरकार द्वारा संचिलत योजनाओं को गांवों में प्रमुखता से प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया । विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी , जेई व एकाउंटेंट सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीणों के समक्ष ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रमुखता से धरातल पर उतारने का जल्द प्रयास करें । उन्होंने कहा कि हमारा प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सभी गांवों जल संरक्षण के तहत अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण व सुंदरीकरण,बेसहारा पशुओं के लिए गौ शाला, आपदाओं के दौरान पीड़ित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छता मिशन के तहत छूटे हुए व्यक्तिगत लाभार्थियों को शौचालय निर्माण,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, परिवार रजिस्टर का नकल, बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, विकलांग पेंशन, लड़कियों के शादी अनुदान, गांवों में साफ सफाई व भारत सरकार व राज्य सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी रोजगार योजना, जाब कार्ड सहित अन्य कार्यों कि लोगों द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्य करें । बैठक में खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेई विरेंद्र कुमार, एडीओ कॉपरेटिव आशीष सिंह, अमित त्रिपाठी, हवलदार यादव, मनोज कुमार, प्रधानपति सतीश गुप्ता, ग्राम प्रधान स्मिता देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed