{"_id":"9f275218371b0f746ea4cc54ddbd0357","slug":"procession-in-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाला जुलूस
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व
विज्ञापन
समर्थित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ
मंगलवार को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर भाजपा और सपा सरकार को गरीब और मजदूर विरोधी बताते हुए भड़ास निकाली। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को सौंपा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है। गरीबों को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह किया जाता रहा है। सांप्रदायिक ताकतें फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही हैं। भूमि अधिग्रहण बिल तत्काल वापस लिया जाए।
कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, नौजवान सभा, रसोई कर्मचारी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। गरीब और मजदूरों संग मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंका जाएगा।
कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार समाज को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। किसान, नौजवान, मजदूर, परेशान हैं, लेकिन सरकार इनकी समस्याओं को दूर नहीं कर पा रही है। बल्कि उन्हें परेशान कर रही है। इस अवसर पर शुकदेव मिश्र, राममूरत, गुलाब चंद्र, रामअचल यादव, सतीश चंद्र, कन्हैया यादव, अर्जुन सिंह, मुख्तार, गुजराती, जीरा, बुधिराम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मिठाई लाल और संचालन रामप्यारे यादव ने किया।