{"_id":"a277f7aea1a95a6fdc96609777d36fb9","slug":"priyanka-chosen-champions-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराते चैंपियन प्रियंका सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराते चैंपियन प्रियंका सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी प्रतिभा के बल पर राट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चैंपिय बनी प्रियंका यादव का सोमवार को एलबीएस डिग्री कालेज में प्रिंसिपल सहित प्राध्यापकों ने स्वागत किया और उसके आगे बढ़ने के लिए कामना की। जीत के बाद कालेज में मिले इस सम्मान से वह काफी उत्साहित नजर आई। एलबीएस डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियंका यादव है।
स्थानीय जेबी कराटे क्लब में कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। पिछले दिनों शिनक्यूकुशिन काई के तत्वाधान मे केरल राज्य के त्रिवेंन्द्रम में हुऐ राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जिसमें 15 राज्य के 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रियंका यादव ने अपने उम्दा खेल के बल पर प्रतिद्वंद्वियों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसने अपने भार वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इस पर इसे बेस्ट फाइटर का भी अवार्ड दिया गया । प्रतियोगिता से वापस लौटने पर सोमवार को जब वह महाविद्यालय गई तो उसके चैंपियन बनने की सुचना प्रिंसिपल को दी गयी। कालेज की छात्रा की इस सफलता पर महाविद्यालय परिवार ने उसका स्वागत की और जिले व कालेज का नाम रोशन करने पर उसको बधाई दी।
डा. पुष्पा सिंह ने कहा की प्रियंका की कामयाबी इस बात की मिसाल है की एक लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। वही प्रियंका के कराटे कोच सुनील सिंह ने बताया की वह काफी प्रतिभाशाली और मजबूत इरादों की लड़की है।