फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Preparing for the possible arrival of the Governor

राज्यपाल के संभावित आगमन की तैयारी, नौगढ़ पहुंचे अधिकारी

Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Preparing for the possible arrival of the Governor
नौगढ़। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 18 मई के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने हेलीपैड बनाने के लिए भेड़ा फार्म नौगढ़ के ग्राउंड की साफ सफाई का काम शुरू कर दिया है। ग्राउंड के आसपास की झाड़ियों को काटने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, सीएमओ युगल किशोर राय समेत अन्य अधिकारियों ने गांव का भ्रमण करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल अमदहां में बैठकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमदहां को चमकाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू है। कमरों में टाइल्स, वॉल पेंटिंग, विद्युत वायरिंग पंखा और परिसर में इंटरलॉकिंग तथा चुने के स्थान पर पुट्टी लगाने का कार्य तेजी पर है। परिसर में फूल पत्ती लगाने हेतु गमले का प्रबंध किया गया है। जिलाधिकारी ने अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए उसे पूरा करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल के आने का राजभवन से संकेत मिलने के बाद अब प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शनिवार को सायं काल विकास कार्यों से जुड़े कई अफसर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। डीएम ने हेलीपैड व आसपास की सफाई के साथ ग्राम पंचायत अमदहां के स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक शौचालय व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंध करने तालाब के सुंदरीकरण आदि का कार्य करने के लिए अफसरों को हिदायत देते हुए कहा है कि चौपाल और जन स्वास्थ्य मेले से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें! उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयारियों के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed