फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   preparation for the arrival of CM

सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारी

Wed, 16 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 16 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
preparation for  the arrival of CM
मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद
विज्ञापन
धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कायाकल्प की योजना भी बनने लगी है।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के संभावना को देखते हुए अस्पताल की साफ  सफाई तेज हो गई है। दर्जनों सफाई कर्मी यहां दिन रात लगे हुए हैं।


मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक, सीडीओ, सीएमओ आदि ने बैठक के बाद सीएचसी की स्थिति सुधारने की बात कही थी।
यही नहीं अधिकारियों ने सीएचसी का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद साफ सफाई का निर्देश दिया था। इस आदेश के बाद मंगलवार से अस्पताल परिसर में साफ सफाई शुरू हो गई है।

अस्पताल में पचास की संख्या में एकत्र सफाईकर्मियों ने साफ सफाई की। एडीओ पंचायत सुरेश यादव के निर्देश पर न्याय पंचायत नेदिलपुर और  शांतिपुर तोरवा के ढाई दर्जन सफाई कर्मियों को लगाया गया है।


इसी तरह समीप में  स्थित पशु चिकित्सालय में  न्याय पंचायत प्रेमाश्रयपुर एवं हेतमपुर के दो दर्जन सफाई कर्मी घास- फूस,  झाड़ झंखार को काटने का काम कर रहे हैं।

यही नहीं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और पशु चिकित्सालय की साफ  सफाई एवं रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है। इन तैयारियों से अनुमान लगाया जा  रहा है कि माधोपुर मेडिकल कालेज के ओ पी डी का कार्य धानापुर स्वास्थ  केन्द्र से ही संचालित किया जायेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed