फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan's husband sued for making unreasonable demands from a woman

Chandauli News: महिला से अनुचित मांग करने के मामले में प्रधान पति पर मुकदमा

Sat, 23 Aug 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband sued for making unreasonable demands from a woman
नौगढ़ । नौगढ़ क्षेत्र के रीठिया ग्राम पंचायत में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ग्राम प्रधान के पति पर गांव की गरीब महिला से सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

मामला तब तूल पकड़ लिया, जब महिला की ओर से वायरल किया गया ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान रीठिया गांव की पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग को तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान पति ने उसे रात में फोन कर लाल कार्ड, आवास योजना और दिव्यांग पति के लिए पेंशन दिलाने के बदले अश्लील प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

महिला ने बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर अधिकारियों को सुनाया, जिससे मामला गंभीर हो गया। जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नौगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान पति लालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed