फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pradhan and monitoring committees should motivate villagers for vaccination

प्रधान और निगरानी समितियां ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए करें प्रेरित

Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and monitoring committees should motivate villagers for vaccination
नौगढ़। विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यशाला में डीएम संजीव सिंह ने नवनिर्वाचित प्रधानों और निगरानी समितियों को टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा कि वे ग्रामीणों को अपनी भाषा में समझा कर टीकाकरण कराए। बताया कि 21 से 29 जून तक वैक्सीनेशन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अब केवल आधार कार्ड दिखाकर टीकाकरण होगा। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण प्रमुख हथियार है। लोगों को टीकाकरण के लिए किसी प्रकार के भ्रम में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि टीकाकरण के विशेष अभियान के लिए नौगढ़, धानापुर और नियामताबाद को पहले चरण में लिया गया है। इसमें सभी को सहयोग करने की जरूरत है। कार्यशाला के बाद डीएम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर विकास की हकीकत देखी। ओडीएफ घोषित होने के बाद भी अमृतपुर, पिपराही, सोनवार तथा औराही गांव में शौचालय अधूरा होने की शिकायत होने पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्दी कार्य पूरा कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जरहर गांव में पहुुंच कर बंधी के कार्य को देखा और कार्य अधूरा होने पर भूमि संरक्षण विभाग को चेतावनी पत्र जारी करने को कहा। इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत डीएम मझगांई गांव में पहुंचे और वनवासी कॉलोनी का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को सीसी रोड, विद्युतीकरण, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने तथा पंचायत सचिव उपेंद्र साहनी को बुलाकर आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स लगाकर रंग रोगन के साथ कायाकल्प करने को कहा। डीएम ने जयमोहनी रेंज के नौवाझार प्लांटेशन में कराए गए अग्रिम मृदा कार्यों को भी देखा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जितेंद्र नारायण, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एसपी पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed