{"_id":"4040b971ef8272bb74dd292da3df01d2","slug":"pr-campaign-from-six-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से जनसंपर्क अभियान
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय कैंप
विज्ञापन
कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठक कर महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि छह से दस जुलाई तक पूरे प्रदेश में विशेष सक्रिय सदस्यता महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
इसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बढ़-चढ़ कर भागीदारी होनी चाहिए। कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के क्रियाकलापों से भली प्रकार से अवगत है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। पिता-पुत्र की सरकार प्रदेश को बरबाद करने पर तुली हुई है।
सड़कें खस्ताहाल हैं और बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस सरकार को आमजन से कोई लेना देना नहीं है। ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय नजदीक आ गया है। इसलिए सभी को कमर कस कर तैयार रहने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विभूति राय, सुरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राणा प्रताप सिंह, आलोक सिंह, प्रमोद तिवारी, भीम मोदी, साधना सिंह, शिवपूजन राम आदि उपस्थित रहे।
संचालन उदय प्रताप ने किया।