फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Power supply started from new feeder

नए फीडर से शुरू हो गयी चौबीसहा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति

Sun, 30 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Power supply started from new feeder
शिकारगंज। जागेश्वरनाथ बिजली उपकेंद्र के लंबी दूरी के फीडर सिकंदरपुर को दो भागों में विभाजित कर शनिवार से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। पर्वतपुर गांव के पास सिकंदरपुर फीडर से नए बने बैरी फीडर को अलग कर दिया गया है। नए फीडर से दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सिकंदरपुर फीडर के निर्माण के समय ही दो फीडरों का निर्माण एलएनटी कंपनी द्वारा किया गया था, लेकिन सि कंदरपुर फीडर से ही दोनों फीडरों के गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। शनिवार को पर्वतपुर गांव के पास सिकंदरपुर फीडर से नए बने बैरी फीडर को अलग कर दिया गया। लंबा फीडर होने के कारण सिकंदरपुर फीडर पर आए दिन तार टूटने, लो-वोल्टेज की समस्या आ रही थी। इसके कारण बैरी फीडर को अलग कर दिया गया है। इस नए फीडर से चौबीसहा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार से नए बने बैरी फीडर पर विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई। इससे उपभोक्ताओं की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed